फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The people of the handcart handed over the memorandum to the Municipal President

ठेला खोमचा वालों ने नगर पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The people of the handcart handed over the memorandum to the Municipal President
चंदौसी। ठेला खोमचा मजदूर यूनियन के सदस्यों ने नगर पालिकाध्यक्ष को आवास पर जाकर ज्ञापन सौंप समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के सदस्यों ने कहा कि वह अपने-अपने ठेले व खोमचे कई वर्षों से फव्वारा चौक लगाते आ रहे हैं। परंतु अब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व पुलिस उनसे ठेले व खोमचे का स्थान बदलने को कह रहे हैं। ठेला-खोमचा वालों की समस्या यह है कि वेडिंग जोन में ग्राहक नहीं पहुंचेगा तो हम लोग अपना जीवन यापन कैसे करेंगे। सभी ने प्रधानमंत्री वेंडर योजना के तहत नगर पालिका से लोन ले रखा है, उसे कैसे चुकाएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा हम ठेला खोमचा वालों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है जो नियम विरुद्ध है। इस अवसर पर भाजपा नगराध्यक्ष गिरीश रतन, मनोज दिवाकर, तरुण कुमार नीरज, शिवम शर्मा सहित अनमोल, बबलू, हरीश चंद्र, रतन लाल, महेश, जावेद, उमेश, राम कुमार, शाहिद हुसैन, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed