{"_id":"653041a65fc75bc3a2021ddd","slug":"the-path-of-faith-is-becoming-easier-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-4095-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग में अब नहीं चुभेंगे कंकड़ और पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग में अब नहीं चुभेंगे कंकड़ और पत्थर
विज्ञापन
संभल। ऐतिहासिक नगरी संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग का बुधवार को वंश गोपाल कल्किधाम तीर्थ पर आयोजित समारोह में विधिवत शिलान्यास किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पूजन करके शिलान्यास किया। संभल और पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा योजना के अंतर्गत चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
हर वर्ष दीपावली पर्व के बाद निकलने वाली यह चौबीस कोसीय परिक्रमा अबकी बार 17 व 18 नवंबर को प्राचीन तीर्थ श्री वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक से निकलेगी। वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक के महंत स्वामी भगवत प्रिय ने बताया कि पहले पगदंडी के रास्ते भक्तगण अपनी परिक्रमा पूरी करते थे। उन्हें कंकड-पत्थर चुभते थे और तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। परिक्रमा में भक्तों की आस्था उमड़ने लगी तो वर्ष-2005 से इसे भव्यता देने का काम शुरू किया गया।
प्रशासनिक स्तर पर प्रयास शुरू किए गए, पर शुरूआती समय में यह असफल रहे। योगी सरकार ने परिक्रमा के महत्व को समझा और परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया। परिक्रमा समिति के संरक्षक व नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग के भविष्य को लेकर चर्चा की। बोले कि इस मार्ग को यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से भी भविष्य में बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान सीडीओ कमलेश सचान, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, बीडीओ संभल प्रेमपाल सिंह, बीडीओ पवांसा रिजवान हुसैन, आरएसएस के विभाग कार्यवाह छत्रपाल जी, भाजपा नेता परमेश्वरलाल सैनी आदि रहे।