फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The partner committed the murder to prevent the secret of their illicit relationship from being exposed.

Sambhal News: अवैध संबंधों का राज न खुल जाए, इसलिए साथी ने की थी हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The partner committed the murder to prevent the secret of their illicit relationship from being exposed.
रजपुरा(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डुप्टा कला में 13 फरवरी की रात पशुशाला में फंदे पर लटके मिले भानु प्रकाश उर्फ विभु शर्मा ने आत्महत्या नहीं की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या की गई थी। उसके साथी ने अवैध संबंध का राज न खुल जाए इसलिए यह घटना कर दी थी। पुलिस की लंबी जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। युवक की मौत मामले में पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हत्या करने में पकड़ा गया आरोपी गांव चाऊपुर डांडा निवासी रामभजन है। आरोपी रामभजन और मृतक भानु प्रकाश के बीच अवैध संबंध हो गए थे। 13 फरवरी की रात को यह दोनों साथ थे और किसी बात पर विवाद हो गया था। भानु ने अवैध संबंध का राज खोलने की धमकी दी थी। इसके बाद ही रामभजन ने मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव को भानु प्रकाश की पशुशाला में रस्सी के सहारे लटका दिया था।
विज्ञापन

भानु प्रकाश की मां दीप्ति शर्मा ने 13 अप्रैल को केस दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने भानु की पत्नी श्वेता और उसके पिता समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। यह रिपोर्ट पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जांच हत्या को लेकर शुरू हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मां ने बेटे की मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी को मान लिया था
दरअसल 12 फरवरी को भानु प्रकाश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए ससुराल वाले भी आए थे। उस समय दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी। उसी रात में भानु का शव फंदे पर लटका मिलने पर उसकी मां को लगा कि ससुराल वालों से कहासुनी के कारण बेटे ने जान दे दी। इसी आधार पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रजपुरा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद जांच को आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच पड़ताल की तब पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया और कारण भी बताया। उसके बाद गिरफ्तारी की गई है।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed