फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The pace of verification of Samman Nidhi scheme is slow, SDM expressed displeasure

सम्मान निधि योजना के सत्यापन की गति धीमी, एसडीएम ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

जनपद में लेखपालों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भूलेख अंकन एवं पोर्टल पर अपलोड का कार्य किया जा रहा है।एसडीएम ने शीघ्र ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।पीएम किसान पोर्टल पर भूलेख अंकन संबंधित सूचना सही व निर्धारित एसओपी के अनुरूप तैयार कर अपलोड किया जाए।

विज्ञापन
The pace of verification of Samman Nidhi scheme is slow, SDM expressed displeasure

विस्तार

जनपद में लेखपालों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भूलेख अंकन एवं पोर्टल पर अपलोड का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम ने अपलोड की प्रगति समीक्षा की बैठक की। जिसमें लेखपालों द्वारा कार्य पूरा न करने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने शीघ्र ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भूलेख अंकन एवं पोर्टल पर अपलोड का कार्य किया जा रहा है। तहसील सभागार में संपन्न हुई बैठक में एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कि लेखपालों द्वारा अपना कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। जिससे प्रगति रिपोर्ट में शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। पीएम किसान पोर्टल पर भूलेख अंकन संबंधित सूचना सही व निर्धारित एसओपी के अनुरूप तैयार कर अपलोड किया जाए। अपलोड किए जाने वाला डाटा में किसी भी दशा में डुप्लीकेट रिकार्ड न अपलोड किया जाए।
विज्ञापन

वहीं लेखपाल ने बताया कि पीएम भूलेख अंकन में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेखपालों के पास जो किसानों की लिस्ट है, उसमें किसानों की बलदियत नहीं है, साथ ही लिस्ट में चस्पा मोबाइल नंबर भी गलत है। जिससे लेखपाल परेशान हैं। इस दौरान तहसीलदार मोनालिसा जौहरी, नायब तहसीलदार निश्चय कुमार, उपकृषि निदेशक हीरा सिंह जीना सहित काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed