फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The owners of the shops that were demolished during the encroachment drive staged a protest

Sambhal News: अतिक्रमण अभियान के दौरान तोड़ी गई दुकानों के संचालकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 31 Jan 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 31 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The owners of the shops that were demolished during the encroachment drive staged a protest
चंदौसी।
विज्ञापन

अतिक्रमण के दौरान तोड़ी गई दुकानों के दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका और बीएमजी इंटर कॉलेज के खिलाफ संभल गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पालिका की तरफ से दुकानें उपलब्ध कराने की मांग की। नगर के संभल गेट स्थित बीएमजी इंटर कॉलेज के बाहर करीब दस दुकानें थीं। जो बीते दो महीने पहले चले अतिक्रमण अभियान के दौरान पालिका द्वारा तोड़ दी गईं। तब से ये दुकानदार खाली बैठे हैं। इसको लेकर आक्रोशित दुकानदारों ने संभल गेट पर पालिका और बीएमजी इंटर कॉलेज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने बताया कि बीएमजी इंटर कॉलेज की भूमि पर करीब दस दुकानें थीं। इन दुकानों के आगे का हिस्सा पालिका द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान तोड़ दिया गया। लेकिन जो दुकानों का बाकी हिस्सा बचा है। उस पर कॉलेज प्रशासन दुकानें नहीं बनाने दे रहा। बीते दो महीने से दुकानों के संचालक बेरोजगार हैं। उन पर आय का कोई साधन नहीं है। इसलिए कॉलेज के बाहर फिर से दुकानें बना दी जाएं। जिससे दुकानदार अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में परमेश राणा, चंद्रपाल सिंह, राजू राना, राहुल साहनी, आर्यन, राधा, कृष्णा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed