{"_id":"66cc436e1d5d20a8fc0afd70","slug":"the-opposition-is-with-the-brutes-we-are-with-the-women-of-this-country-acharya-pramod-krishnam-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113651-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष दरिंदों के साथ है, हम इस देश की नारी के साथ हैं : आचार्य प्रमोद कृष्णम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष दरिंदों के साथ है, हम इस देश की नारी के साथ हैं : आचार्य प्रमोद कृष्णम
Mon, 26 Aug 2024 02:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:27 PM IST
विज्ञापन
संभल। दरिंदों से पूरा देश कराह रहा है। बांग्लादेश और बंगाल में देखो क्या दरिंदगी हुई है। हमारे देश का विपक्ष तो दरिंदों के साथ है। हम इस देश की नारियों के साथ हैं। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का।
रविवार को संभल में एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा कि राहुल गांधी सभी की जाति पूछते हैं लेकिन वह अपनी जाति नहीं बताते। उनकी जाति कोई पूछता है तो वह संसद में भी भड़क जाते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपनी जाति को लेकर बात नहीं करते। कहा कि विपक्ष देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ना चाहता है। देश का विभाजन ही धर्म के नाम पर होता है। विपक्ष देश को बांटना बंद करे।