{"_id":"60ff06f68ebc3e58676727e7","slug":"the-old-man-drowned-in-the-ganges-while-taking-a-bath-the-youth-showed-courage-and-saved-him-chandausi-news-mbd3971123155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय गंगा में वृद्ध डूबा, युवकों ने साहस दिखाकर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय गंगा में वृद्ध डूबा, युवकों ने साहस दिखाकर बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। राजघाट गंगा स्नान करने आए वृद्ध नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर गंगा में स्नान कर रहे चार युवकों ने साहस दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। होश आने पर बुजुर्ग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार को गंगाघाट राजघाट पर थाना बहजोई के गांव मैथरा निवासी शिशुपाल (64) गंगा स्नान करने आए थे। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनका शोर सुनकर पास ही में नहा रहे चार युवक राहुल, जयचंद, राजेश, अरुण ने साहस दिखाकर किसी तरह उन्हें डूबने से बचा लिया।
उन्हें बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर लाए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से वृद्ध को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गुन्नौर सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन सिंह ने बताया कि उपचार के करीब दो घंटे के बाद वृद्ध को होश आया। पुलिस ने वृद्ध के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर वृद्ध के परिजन गुन्नौर पहुंचे। पुलिस ने वृद्ध को उनके सुपुर्द कर दिया।