फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The number of patients with cough, cold and fever increased

खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The number of patients with cough, cold and fever increased
संभल। कड़ाके की सर्दी ने खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में ज्यादातर मरीज इसी समस्या के आ रहे हैं। ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 252 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिसमें ज्यादातर खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज शामिल रहे। इन मरीजों की पहले कोरोना की जांच कराई गई। एंटीजन की जांच में रिपोर्ट निगेटिव निकली, लेकिन आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने ले लिए गए हैं। हालांकि पिछले एक सप्ताह के मुकाबले ओपीडी में मरीजों की संख्या घटी है लेकिन खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दरअसल, शीतलहर व बेमौसम बारिश का असर लोगों की सेहत पर पड़ा है। जिसमें लोग सर्दी, खांसी व बुखार की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed