फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The number of patients increased in CHC as the weather changed

मौसम बदलते ही सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The number of patients increased in CHC as the weather changed
चंदौसी। मौसम में बदलाव होने से बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना उपचार कराने पहुंच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से सीएचसी में मरीजों की संख्या 350-400 प्रतिदिन बनी हुई है। इसमें सर्वाधिक संख्या में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीज हैं। वहीं चिकित्सक मरीजों को बदलते मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से सीएचसी में सुबह आठ बजे से ही मरीजों का पहुंचना प्रारंभ हो जाता है। सीएचसी में पर्चा बनवाने, चिकित्सक को दिखाने व दवा लेने के लिए लंबी कतारें लगनी प्रारंभ हो जाती हैं। पिछले एक सप्ताह से रोजाना 350-400 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। जिसमें देहात क्षेत्र के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। सीएचसी में बुखार, खांसी, जुकाम, एलर्जी व खुजली के सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों में मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू के लक्षण दिखाने पर चिकित्सक उनकी जांच भी सीएचसी में करा रहा हैं। चिकित्सक अधिकांश मरीजों से बदलते मौसम मे सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों पर करें अमल
- ठंडे पानी व कोल्ड ड्रिक का सेवन न करें।
- घर में खाने की वस्तुओं को खुला न छोड़े।
- बाजार की तली-भुनी वस्तुओं का सेवन न करें।
- रात को सोते समय मच्छर दानी अवश्य लगाए तथा पूरे कपड़े पहन कर सोए।
- बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार कराए, लापरवाही न बरतें।
इस समय मौसम में परिवर्तन होने से अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। इस समय मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू के अधिक मरीज निकल रहे हैं। बीमारियों के चलते लोगों को उपचार बरतने की आवश्यकता है। बुखार आने पर चिकित्सक द्वारा दवा का ही प्रयोग करें।
डॉ. हरेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed