फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Muslim community offered namaz by wearing black bands

Sambhal News: मुस्लिम समाज ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The Muslim community offered namaz by wearing black bands
काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करते मु​स्लिम समाज के लोग। - फोटो : काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करते मु​स्लिम समाज के लोग।
चंदौसी। मोहल्ला गोलागंज में ताकिया वाली मस्जिद पर दोपहर डेढ़ बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज अदा की और घटना पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

नमाज के बाद व्यापारी नेता शाहआलम मंसूरी ने बताया कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को ही नहीं विदेशों तक को झकझोर के रख दिया है। बताया कि अपराधी व आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। मुस्लिम समाज इस घटना की पुरजोर मजम्मत करता हैं। साथ ही भारत सरकार से मांग करते हैं कि ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा न जाए। उन्हें ऐसी सख्त सजा दी जाए कि उनकी आने वाली नस्ल भी सजा को सुनकर कांप उठे।
विज्ञापन

वहीं सभासद रियाज अहमद ने कहा कि समाज के जिम्मेदार और अमन पसंद नागरिक होने के नाते हम इस घटना की निंदा करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं कि देशभर से आतंकवाद का खात्मा करने के लिए प्रभावी और सख्त कार्रवाई करें। इस दौरान इसरार अहमद, मोहम्मद आसिफ, मुबारक हुसैन, शान ए आलम, मुस्ताक अहमद, बिलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...................

जुमे की नमाज के बाद पहलगाम पीड़ितों के लिए मांगी दुआ
जनेटा। मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों में पहलगाम आतंकी घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए हौसला और हिम्मत अता करने की दुआ की।

गांव की मियां वाली मस्जिद के मुफ्ती सैय्यद रेहान मियां मौअज्जमी ने बताया कि बेगुनाहों का खून बहाने वालों पर अल्लाह का अजाब टूटेगा। इंसानियत का खून बहाने वालों का इस्लाम से कोई रिश्ता नहीं है। यह नकारात्मक शक्तियां इस्लाम के साथ ही समाज विरोधी हैं। इनका जड़ से खात्मा किया जाना चाहिए और पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना जाना चाहिए। कहा कि भारत का मुसलमान अपने देश और सरकार के साथ है। दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई पहलगाम जैसी नापाक घटना को अंजाम न दे सके। इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed