फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Municipal Board has not met for six months, and the municipality has been accused of not carrying out development work.

Sambhal News: छह महीने से नहीं हुई पालिका बोर्ड की बैठक, पालिका पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Board has not met for six months, and the municipality has been accused of not carrying out development work.
संभल। नगर पालिका द्वारा बोर्ड बैठक छह महीने पहले की गई थी। बोर्ड की सहमति से पास हुए प्रस्तावित कार्य आधे से ज्यादा टेंडर प्रक्रिया में भी नहीं आए हैं। जबकि पालिका ने बोर्ड की बैठक के बाद करीब 15 करोड़ रुपये के कार्य कराए हैं। पालिका के वार्ड संख्या 10 के सभासद मोहम्मद शौकीन ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जो कार्य कराए गए हैं। उसमें ज्यादातर पर बोर्ड की सहमति नहीं है। पालिका ने अपनी मर्जी से कार्य कराए हैं। उन पर आपत्ति की जाएगी। इससे स्पष्ट है कि इस महीने में होने वाली बोर्ड की बैठक में हंगामा हो सकता है। 20 मार्च को पालिका बोर्ड की बैठक हुई थी। जिसमें 32 से ज्यादा प्रस्ताव मंजूर हुए थे। इसमें सीसीटीवी कैमरे शहर में लगवाने का मुख्य प्रस्ताव में से एक था। इसके अलावा सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था व अन्य कई विकास कार्य होने थे। पालिका की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं। इसमें सीसीटीवी कैमरे, प्रतिमा, सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए गए। वार्ड संख्या 10 के सभासद का आरोप है कि कई करोड़ के जो कार्य कराए गए हैं। उसमें जनहित के कार्य नहीं है। जनहित के कार्य नहीं कराए गए। सभासद ने तो ईओ पर आरोप लगाया है कि वह अपनी मर्जी से कार्य करा रहे हैं। बोर्ड की सहमति के बिना कई कार्य कराए गए हैं। बोर्ड की बैठक में अब आपत्ति की जाएगी।
विज्ञापन

000000000000000
लाइट से रोशनी और कैमरों से सुरक्षा समेत कई कार्यों पर खर्च हुए 15 करोड़ रुपये
पालिका ने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर लाइट लगवाई हैं। इससे पूरा मार्ग रोशन हो गया है। इसी तरह दो करोड़ रुपये से ज्यादा के सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि 70 लाख रुपये से लाइटें लगवाई हैं। चतुर्मुख कूप पर 21 लाख रुपये से काम कराया है। यमतीर्थ पर 40 लाख रुपये से काम चल रहा है। चक्की का पाट को संवारने में 13 लाख रुपये खर्च हुए। सर्राफा बाजार में अटल पार्क पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पेयजल व्यवस्था पर तीन करोड़ रुपये और 39 लाख रुपये से पाइप लाइन बिछाई गई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर वाहनों का क्रय दो करोड़ रुपये से हुआ है। 4.84 करोड़ करोड़ रुपये से 25 सड़कें और पुलिया बनवाई जा रही हैं। जिसमें 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अन्य कई कार्य भी कराए गए हैं।
विज्ञापन

0000000000000000

एक हजार रुपये मानदेय भी सभासदों का नहीं मिला
प्रत्येक बैठक का एक सभासद को एक हजार रुपये मानदेय मिलता है। अब छह महीने से बैठक नहीं हुई तो यह मानदेय भी नहीं मिलेगा। सभासदों का कहना है कि बैठक क्यों नहीं हुई इसका स्पष्ट उत्तर किसी के पास नहीं है। मानदेय ही सभासदों को मिलता है वह भी छह महीने से नहीं मिला है। इस सवाल को भी बैठक में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000000
बोर्ड की बैठक होने वाली है। कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बोर्ड की बैठक की सहमति के आधार पर आगे के कार्य कराए जाएंगे।
डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ, नगर पालिका संभल।
0000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed