फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The mosque in Anchoda Kamboh is built on the land of the barn, the work of removing it has started

Sambhal News: खलिहान की भूमि पर बनी है ऐंचोड़ा कंबोह में मस्जिद, हटाने का काम शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The mosque in Anchoda Kamboh is built on the land of the barn, the work of removing it has started
संभल। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में मुख्य मार्ग किनारे जो मस्जिद बनी है, वह भूमि राजस्व अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज है। ऐसे में राजस्व की टीम ने इसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को खुद ही मुस्लिम समाज के लोग इसे हटाते नजर आए।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि गाटा संख्या 283 राजस्व अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज है और उसी जमीन पर यह मस्जिद बनी हुई है। तीन दिन पहले राजस्व विभाग की टीम आई थी और उस जमीन की नापतौल करने के बाद चिन्हिकरण किया गया। इसके बाद मस्जिद की देखभाल करने वालों लोगों को तीन दिन के अंदर स्वयं निर्माण को हटा लेने संबंधी नोटिस दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह मुस्लिम समाज ने स्वयं ही खलिहान की भूमि के रूप में चिन्हित जमीन से अवैध निर्माण को हटाना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान पति लवकुश शर्मा ने बताया कि ये मस्जिद कई वर्ष पुरानी है और राजस्व विभाग की टीम ने नापतौल करके बताया कि मस्जिद खलिहान की जमीन पर बनी हुई है। हटाने का नोटिस मिला तो मुस्लिम समाज ने प्रेम और सौहार्द का परिचय देते हुए अवैध निर्माण को स्वयं हटाना शुरू किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed