{"_id":"65bffaaa882e0b4d060e33b1","slug":"the-miscreants-took-the-e-rickshaw-after-intoxicating-the-driver-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-107479-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चालक को नशा सूंघाकर ई रिक्शा ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चालक को नशा सूंघाकर ई रिक्शा ले गए बदमाश
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-भिरावटी लिंक मार्ग पर गांव मुटैना गिरधारी के निकट शनिवार की रात अंतराम यादव निवासी ढेंकला थाना आदमपुर जिला अमरोहा को नशा सूंघा दिया। बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे फेंककर ई रिक्शा बदमाश ले गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतराम को अस्पताल में भर्ती कराया।
अंतराम यादव के बड़े बेटे हीरेंद्र यादव ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर 11 बजे के करीब ई-रिक्शा लेकर गए थे। देर रात नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार की सुबह जानकरी होने पर रजपुरा सीएचसी पहुंचे थे। जहां पर वह बेहोशी की हालात में मिले। हीरेंद्र ने बताया कि ई-रिक्शा किराए पर लिया था। जिसे बदमाश ले गए हैं। रजपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि बेहोशी की हालत ग्रामीण मिला था। इसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।