फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The miscreants shot the farmer guarding the crop, serious

फसल की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the farmer guarding the crop, serious
संभल। गांव घंसौली में खेत पर कटी धान की फसल की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली किसान के सीने में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी और घायल किसान को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। किसान के परिजन किसी से रंजिशन चलने की बात से इनकार कर रहे हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की रात साढ़े नौ बजे करीब गांव घंसौली निवासी कल्लू सिंह (35) पुत्र मुंशीराम अपने खेत पर धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। कल्लू सिंह के भाई बह्मपाल सिंह ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज आई तो वह और ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। जब मौके पर पहुंचे तो कल्लू सिंह के चीखने की आवाज आ रही थी। सीने में गोली लगी हुई थी। इसी दौरान नखासा थाना पुलिस को सूचना दी और निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनके परिवार की किसी से रंजिश भी नहीं है। फसल की रखवाली करते समय गोली क्यों मारी है इसकी जांच पुलिस करेगी। वहीं कल्लू सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है। नखासा इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि किसान के गोली लगने की सूचना पर पहुंचे थे। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed