फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The miscreants robbed the husband and wife by showing knife in public

Sambhal News: बदमाशों ने सरेराह चाकू दिखाकर पति-पत्नी को लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the husband and wife by showing knife in public
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में गांव आबादवाली के निकट शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे सरेराह नवदंपती अजय और उनकी पत्नी जॉली के साथ लूटपाट की गई। बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने का डर दिखाकर बाइक रुकवा ली थी, जिसके बाद लूटपाट की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मालिनी के निवासी अजय ने बताया कि हाल ही में उनकी शादी मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव बघा नगलिया निवासी जॉली के साथ हुई है। वे शनिवार को अपनी ससुराल से गांव लौट रहे थे। संभल-मुरादाबाद से आबादवाली से मुड़कर जैसे ही वे अपने गांव के चले तो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनके आगे पीछे बाइक लगाई और चाकू से जान से मारने की धमकी देकर बाइक रुकवा ली। इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी द्वारा पहने गए सोने का हार, पैंडल और दो सोने की अंगूठी व कानों के कुंडल लूट लिए। विरोध करने या फिर बाद में पीछा करने पर जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। थाना प्रभारी अनुज तोमर का कहना है कि मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

लूटपाट के मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।
अनुज तोमर, थाना प्रभारी, हजरतनगर गढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed