{"_id":"6a0782db0c7b60dd12025ce7","slug":"the-minister-in-charge-handed-over-cheques-to-the-families-of-those-who-lost-their-lives-during-the-storm-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135401-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: आंधी के दाैरान गंवाई थी जान, प्रभारी मंत्री ने परिजनों दी आर्थिक सहायता, कहा-आवास भी दिलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: आंधी के दाैरान गंवाई थी जान, प्रभारी मंत्री ने परिजनों दी आर्थिक सहायता, कहा-आवास भी दिलाएंगे
Sat, 16 May 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:02 AM IST
सार
संभल में आंधी के दौरान हुई दो लोगों की मौत के बाद प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के चेक और खाद्य सामग्री सौंपी। साथ ही बच्चों की निशुल्क शिक्षा, आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश प्रशासन को दिए।
विज्ञापन
पीड़ितों को चेक साैंपते प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा में शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति डीएम-और एसपी के साथ पहुंचे। आंधी के दौरान मौत का शिकार हुए दो लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा। खाद्य सामग्री भी दी गई।
विज्ञापन
13 मई की सुबह गांव गंगहेटा निवासी भगवान सिंह (32) और नेमवती (32) की आंधी के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई थी। नेमवती आंधी के दौरान पशुशाला से घर में जा रही थीं। इस दौरान बिजली का खंभा टूटकर उन पर गिर गया था। उपचार के दौरान मौत हुई थी।
विज्ञापन
इसी गांव के निवासी भगवान सिंह घर के बाहर बनी झोपड़ी को आंधी से बचाने के लिए प्रयास कर रहे थे तो उन पर दीवार गिर गई थी। भगवान सिंह की भी उपचार के दौरान मौत हुई थी। प्रशासन की टीम ने प्राकृतिक आपदा जनहानि की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
इसी क्रम में अब दोनों मृतकों के परिजनों को चेक सौंपे गए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की जो भी योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ पीड़ित परिवारों को दिलाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा निशुल्क मिलेगी। आवास भी दिलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।