{"_id":"60b1487a8ebc3e139c347d24","slug":"the-mason-s-body-was-found-hanging-in-a-closed-house-in-the-neighborhood-chandausi-news-mbd3904147174","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री का शव पड़ोस के बंद मकान में लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री का शव पड़ोस के बंद मकान में लटका मिला
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर के मोहल्ला टंकी में राज मिस्त्री का शव पड़ोस के बंद मकान में पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।
गुन्नौर के मोहल्ला टंकी निवासी सतीश (42) राज मिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की रात वह अपने घर पर ही था। सुबह परिजन उठे थे तो वह घर में नहीं था। बंद पड़े पड़ोसी के मकान में दीवार से झांककर देखा तो राज मिस्त्री का शव बरामदे में लगे पंखे में रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। मृतक के बड़े बेटे गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पीएम कराने की मांग की है। मृतक के तीन बच्चे हैं।
गुन्नौर कोतवाल सतीश कुमार आर्य ने बताया कि मृतक के पुत्र गौरव ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पीएम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।