फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The main roads were not renewed even after the tender, now the tender will be canceled

टेंडर के बाद भी नहीं किया मुख्य सड़कों का नवीनीकरण, अब टेंडर निरस्त होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The main roads were not renewed even after the tender, now the tender will be canceled
नगर की मुख्य सड़कों का टेंडर होने के बाद भी नवीनीकरण नहीं किया गया। नगर पालिका की ओर से ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन इसके बाद भी नवीनीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ। अब नगर पालिका टेंडर निरस्त कर दोबारा से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराएगी। जिससे सड़कों का नवीनीकरण हो सके।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले नगर पालिका ने सड़कों के नवीनीकरण के लिए टेंडर निकाले थे। कुछ सड़कों का नवीनीकरण हो गया है लेकिन मुख्य बाजार की दो सड़कों का नवीनीकरण नहीं किया गया। जिन सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है उनमें एक सड़क डाकखाना की ओर से साहनी वाले फाटक की ओर जाती है। जबकि दूसरी सड़क शंकर चौराहे से टंडन चौराहे की ओर जाती है। इन दोनों ही सड़कों से दुकानदार और ग्राहकों को परेशानी होती है। नवीनीकरण के लिए टेंडर हुआ लेकिन कार्य नहीं किया गया। नगर पालिका की ओर से नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद भी ठेकेदार ने सुध नहीं ली। अब टेंडर निरस्त कर नया टेंडर कराने का प्रस्ताव शनिवार को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है। जिससे सड़कों का नवीनीकरण जल्द हो सके।
विज्ञापन

टेंडर होने के बाद भी नवीनीकरण का कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों का टेंडर निरस्त कर नया टेंडर कराया जाएगा। जिस ठेकेदार का टेंडर था। उसकी जमानत राशि जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed