फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The main peak of Kalkidham will be 144 feet high in Anchoda Kamboh

Sambhal News: ऐंचोड़ा कंबोह में 144 फीट ऊंचा बनेगा कल्किधाम का मुख्य शिखर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The main peak of Kalkidham will be 144 feet high in Anchoda Kamboh
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह में कल्किधाम सवा चार एकड़ में बनेगा। इसमें सिर्फ भवन रहेंगे। सनातन के सात स्तंभों को प्रदर्शित करते हुए कल्किधाम का निर्माण पूरा होगा। इसकी तैयारी की गई है। आचार्य कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत के लोग यदि संभल आएंगे तो उन्हें सनातन के सात स्तंभों के दर्शन एक साथ हो सकेंगे। यह कार्ययोजना तैयार है। भविष्य में इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। आचार्य ने बताया कि कल्किधाम निर्माण कार्य के दौरान तीन मंडप बनेंगे। पहला मंडप 54 फीट ऊंचा होगा। दूसरा 72 फीट और तीसरा 81 फीट रहेगा। इसके अलावा मुख्य शिखर 144 फिट ऊंचा बनेगा। यहां सनातन के सात स्तंभ प्रदर्शित होंगे। सात स्तंभों में सत्य, अंहिसा, कर्मा, प्रेम, त्याग, तपस्या और बलिदान है।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि बलिदान के रूप में गुरु गोेविंद सिंह महाराज की प्रतिमा स्थापित होगी। जबकि अहिंसा के रूप में भगवान महावीर और कर्मा के रूप में भगवान बुद्ध और प्रेम के रूप में मीरा का मंदिर बनेगा। इससे भक्तों को यह फायदा होगा कि जब भी उन्हें धार्मिक पर्यटन करना है तो दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। आचार्य का कहना है कि उन्हाेंने संभल को श्री कल्किधाम तीर्थ क्षेत्र घोषित करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से संभल को श्री कल्किधाम तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी रहेगा जोर
कल्किधाम ऐंचोड़ा कंबोह में प्राकृतिक चिकित्सा का विश्व स्तरीय केंद्र स्थापित करने की योजना है। ताकि लोगों की बीमारियों को दूर किया जाए। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी लाईब्रेरी तैयार कराने की योजना है। जहां निशुल्क अध्ययन किया जा सकेगा।

0000
हेलीपैड तैयार, राज्यपाल मुख्य अतिथि रहेंगी
कल्किधाम ऐंचोड़ा कंबोह में 19 फरवरी को कल्किधाम शिलान्यास समारोह के स्थापना दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि रहेंगी। उनके आगमन की तैयारी कमोवेश पूरी हो गई है। हेलीपैड तैयार हो गया है। आसपास के स्थानों पर रंग-रोपन का कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed