{"_id":"6127e6b68ebc3e679c12ad28","slug":"the-loving-couple-had-to-leave-the-village-for-love-the-decision-was-taken-in-the-panchayat-sambhal-news-mbd4005276164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को प्यार में मंजिल पाने के लिए छोड़ना पड़ा शर्त पर अपना गांव, दूसरे गांव में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल को प्यार में मंजिल पाने के लिए छोड़ना पड़ा शर्त पर अपना गांव, दूसरे गांव में रहेंगे
विज्ञापन
असमोली(संभल)। तीन दिन पहले घर छोड़कर गए प्रेमी युगल को परिजन व रिश्तेदारों ने तलाश कर लिया लेकिन लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला पंचायत में पहुंचा तो समझौते के प्रयास शुरू हो गए। प्रेमी युगल को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे।
लड़की पक्ष ने शादी करने पर हामी भर ली लेकिन गांव छोड़ने की शर्त रखी जिस पर लड़का पक्ष राजी हो गया। देर रात प्रेमी युगल का निकाह हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल तीन दिन पहले घर छोड़कर चले गए थे। गुरुवार को रिश्तेदार व परिजनों ने तलाश कर लिया। प्रेमी युगल के परिजनों ने दोनों अलग करने का प्रयास किया, लेकिन लड़का और लड़की एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े रहे।
पंचायत में शामिल लोगों ने प्रेमी युगल के परिजनों को समझाया और निकाह कराने की सलाह दी। इस दौरान लड़की पक्ष ने निकाह कराने की हामी भरी लेकिन प्रेमी युगल को गांव छोड़ने की सलाह रखी। इस पर प्रेमी युगल और लड़का पक्ष राजी हो गए। देर रात पड़ोसी गांव में पंचायती प्रेमी युगल को लेकर पहुंचे और निकाह कराया।
विज्ञापन
लड़की पक्ष ने कहा है कि वह अपनी बेटी और उसके पति को गांव में नहीं देखना चाहते। इसलिए वह दूसरे गांव में ही रहें। प्रेमी युगल के प्यार को मंजिल मिली है लेकिन फिलहाल गांव छूट गया है। प्यार पाने के लिए गांव छोड़ने की कुर्बानी आसपास के गांवों में चर्चा का विषय है।