फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The lover is accused of killing the woman and hanging her body on a tree, case filed

Sambhal News: प्रेमी पर महिला की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Jun 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 05 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The lover is accused of killing the woman and hanging her body on a tree, case filed
जुनावई (संभल)। रजपुरा के गांव दीपपुर निवासी ज्योति की हत्या के मामले में परिजनों ने प्रेमी युवक पर हत्या करने के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर जनपद अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के गांव गोबरा निवासी नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मैढ़ोली निवासी झाऊ सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी ज्योति (21) की शादी एक वर्ष पहले रजपुरा के गांव दीपपुर निवासी अंकित के साथ की थी। बताया कि तीन महीने से बेटी मायके रह रही थी। बताया कि 31 मई को ज्योति के अचानक से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका अता पता नहीं लगा तो पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि ज्योति के पर्स से मिले एक पर्चे पर लिखे नंबर पर उसके बेटे ने कॉल की तो एक युवक ने फोन उठाया। उसने अपना नाम नीतू बताने के बाद फोन काट दिया। इसके बाद एक जून को उसी नंबर से कॉल आई बताया कि उसकी बहन गुन्नौर में खड़ी है। सूचना के आधार पर वह गुन्नौर पहुंचे लेकिन ज्योति नहीं मिली। युवक ने फिर कॉल कर बताया कि ज्योति सेंजना मुस्लिम के पीपीएस काॅलेज के पास खड़ी है। आकर ले जाओ, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। मंगलवार की सुबह गुन्नौर थाना क्षेत्र के सेंजना मुस्लिम गांव के नजदीक मक्का के खेत से शीशम के पेड़ से बेटी का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया पीड़ित पिता झाऊ सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी नीतू के खिलाफ हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed