{"_id":"69a0ae9c5a611122790fda9a","slug":"the-light-of-the-house-has-gone-out-anshu-was-the-only-brother-of-three-sisters-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127244-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुझ गया घर का चिराग, तीन बहनों का इकलौता भाई था अंशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुझ गया घर का चिराग, तीन बहनों का इकलौता भाई था अंशु
विज्ञापन
धनारी। धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी रोहित का पुत्र अंशु तीन बहनों का इकलौता भाई था और सबसे बड़ा था। बृहस्पतिवार को खेत में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
परिवार वाले रो-रोकर कह रहे थे कि सब जगह ढूंढा लेकिन अंशु नहीं मिला। ऐसी उम्मीद नहीं थी कि बच्चा इस हाल में मिलेगा। आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।
अंशु गांव के प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ रहा था। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन अंशु उस समय गायब हो गया, जब परिवार की महिलाएं जल चढ़ाने के लिए चली गईं। घर पर अंशु को खेलता हुआ छोड़ गईं। परिवार के बाबा और पिता घर पर थे। 11 बजे बच्चे को खेलता देखा लेकिन इसके बाद बच्चा दिखाई नहीं दिया तो तलाश शुरू कर दी। सादातबाड़ी के मेला में बच्चे की खोज में निकल गए। आसपास के खेतों पर भी तलाश किया। बच्चे का सुराग न लगने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली।