{"_id":"682e2f697f38289968027d08","slug":"the-issue-of-power-cuts-and-circle-rates-heated-up-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-122796-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली कटाैती और सर्किल रेट का मुद्दा गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली कटाैती और सर्किल रेट का मुद्दा गरमाया
Thu, 22 May 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 22 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में हुए किसान दिवस में किसान संगठनों के पदाधिकारियों समेत अन्य किसानों की ओर से बिजली, धान की ओवर रेटिंग व संभल क्षेत्र में जमीन के सर्किल रेट न बढ़ने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर करीब 12 बजे से हुए शुरू हुए किसान दिवस में किसान संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व एडीएम प्रदीप वर्मा के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे। इसमें जिले में समय से ही मक्का के क्रय केंद्र लगाए जाने, धान के बीज की ओवर रेटिंग पर शिकंजा कसने, शेड्यूल से बिजली आपूर्ति मिलने आदि के मुद्दे प्रमुखता से रखे गए।
वहीं, संभल अनाज मंडी परिसर में किसानों को किसान भवन उपलब्ध न होने समेत मेन रोड से गांव के संपर्क मार्गों की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा भी प्रमुखता से छाया रहा। इसके अलावा किसानों ने अन्य बिंदुओं पर भी अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
इससे पहले कृषि विभाग के अधिकारियों समेत कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अच्छी फसल उत्पादकता समेत फसलों को रोगों से बचाने के टिप्स दिए गए। वहीं डीएम ने भी संबंधित अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने पर जोर दिया। किसान दिवस में डीडीएजी अरुण कुमार त्रिपाठी समेत एक्सईएन चंदौसी दीपलव श्रीवास्तव आदि अधिकारी तथा किसान पदाधिकारी रहे।