{"_id":"697135468b0475c40404b8a4","slug":"the-issue-of-poor-power-supply-dominated-the-farmers-day-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-131428-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसान दिवस में छाया रहा बदहाल बिजली आपूर्ति का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसान दिवस में छाया रहा बदहाल बिजली आपूर्ति का मुद्दा
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में हुए किसान दिवस में बिजली आपूर्ति की बदहाली का मुददा छाया रहा।
बुधवार दोपहर किसान दिवस में भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह ने सीडीओ गोरखनाथ भट्ट के सामने बिजली की जर्जर लाइनों को बदलने का मुददा उठाया। इनका कहना था कि बेरनी व डारनी मुरादाबाद बिजलीघर से जुड़े होने के कारण इन बिजलीघरों से जुड़े ग्रामीणों को बिजली की समस्या के समाधान के लिए करीब 60 किलोमीटर दूर मुरादाबाद जाना पड़ता है।
इसलिए इन दोनों बिजलीघरों को संभल की चंदौसी डिवीजन में शामिल किया जाए। इससे इन गांवों के ग्रामीणों की समस्या का समाधान मात्र 10 किलोमीटर दूर चंदौसी में जाकर ही हो जाए। जुड़ी मुरादाबाद डिवीजन से मिलती है, जबकि यह सभी गांव जिला संभल के हैं। इसको लेकर जनपद की डिविजन फर्स्ट से जिला संभल की चंदौसी डिवीजन में शामिल करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जिससे डारानी बेरनी बिजली घर के उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सके।
वहीं, किसान बाबूराम प्रजापति ने मुददा उठाते हुए कहा कि बिजली व चकबंदी का मुददा उठाते हुए कहा कि वर्ष 2019 से नाधौस, मोहकमपुर, बहरौली ताहरपुर व टिकटा आदि कई गांवों को 24 घंटे बाद बिजली मिल पा रही थी। इसके हिसाब से इन गांवों में एक महीने किसान को 15 दिन ही बिजली मिल पाती थी। इस पर भी ओवरलोड व ट्रिपिंग की समस्या थी।
विज्ञापन
इसको लेकर अधिकारियों का कहना था कि गांव कमालपुर में नया बिजलीघर बनने से इन गांवों में बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन अब कमालपुर में नया बिजलीघर बनकर तैयार हो गया है, लेकिन इस बिजलीघर से अभी तक निगम की ओर से इन गांवों की विद्युत आपूर्ति नहीं जोड़ी गई है।
वहीं, कुछ किसानों की ओर से बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से फोन कॉल रिसीव न करने की समस्या भी बताई। इस पर, सीडीओ ने एसई बिजली से किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किए जाने की बात कही। इसके अलावा बिजली निगम के सभी अधिकारियों की ओर से किसानों समेत अन्य उपभोक्ताओं के फोन कॉल रिसीव किए जाने को भी कहा।
इसके अलावा कृषि वैज्ञानिक डॉ. महावीर सिंह ने किसानों को विभिन्न फसलों में होने वाले रोग व बचाव की जानकारी दी। डीडीएजी अरुण कुमार त्रिपाठी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं को बताया। वहीं, सीडीओ ने किसान आशुतोष कुमार राघव को राष्ट्रपति की ओर से गणतंत्र दिवस पर पर आमंत्रित किए जाने पर खुशी जताई।