फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The inheritance was registered in the name of the sons by showing the farmer as dead

Sambhal News: किसान को मृत दर्शाकर बेटों के नाम दर्ज कर दी विरासत

Fri, 27 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The inheritance was registered in the name of the sons by showing the farmer as dead
कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर सुल्तानपुर के रहने वाले किसान नौनी सिंह को मृत दर्शा कर विरासत बेटों के नाम दर्ज करा दी गई। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर सुल्तानपुर निवासी नौनी सिंह पुत्र इंदल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसके चार पुत्र हैं। उसकी भूमि जनपद मुरादाबाद की तहसील बिलारी क्षेत्र के गांव अहलादपर करार में है, जिस पर वह काबिज है। आरोप है कि लेखपाल, कानूनगो सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों ने उसके जीवित रहते हुए चार जनवरी 2025 को उसे मृतक दर्शाकर पुत्रों के नाम विरासत दर्ज कर दी। जबकि वह जीवित है। किसान ने मुख्यमंत्री से दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन

साथ ही उसके जीवित रहते हुए उपरोक्त उत्तराधिकार आदेश चार जनवरी 2025 को खारिज कर उसका नाम यथावत दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed