{"_id":"62bb679f090a9072a33cf206","slug":"the-in-laws-killed-the-pregnant-after-the-demand-for-dowry-of-ten-lakh-rupees-was-not-met-chandausi-news-mbd4329253149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने कर दी गर्भवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने कर दी गर्भवती की हत्या
विज्ञापन
चंदौसी। मुंसिफ रोड निवासी छह माह की गर्भवती की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति, ससुर, सास सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं सुबह से समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान निवासी रंजीत कुमार ने अपनी पुत्री शैली राठौर की शादी मुंसिफ रोड स्थित कुमार राहुल पुत्र अरुण कुमार के साथ 22 फरवरी 2020 को की थी। शादी के बाद शैली के पति कुमार राहुल, ससुर अरुण कुमार, सास निशा, चचिया ससुर प्रदीप कुमार, चचिया सास सुषमा, देवर रोनित दहेज की मांग को लेकर परेशान करने के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते थे। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया की गाड़ी व दस लाख रुपये की मांग शैली से कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने शैली को मारपीटकर घर से निकाल दिया और कहा कि अगर अपने मायके से दस लाख रुपये की रकम लेकर नहीं आई तो जान से मार देंगे। इसके शैली अपने मायके पहुंची और घटना से अवगत कराया। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने 20 जून 2022 को शैली के ससुराल वालों को दो लाख रुपये देकर तथा समझा बुझाकर विवाहिता को ससुराल भेजा। उस समय शैली छह माह की गर्भवती थी। शैली के पिता का आरोप है कि सोमवार की रात नौ बजे ससुराल वालों ने फोन किया कि शैली की तबीयत खराब है, जब पिता रंजीत अपने रिश्तेदार व परिचितों के साथ मुंसिफ रोड स्थित पुत्री की ससुराल पहुंचे तो बताया कि शैली रात ढाई बजे तक आएगी। शैली के विषय में जानकारी की तो कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह लोग वापस लौट गए। मंगलवार की सुबह छह बजे पुत्री की ससुराल पहुंचे तो शैली का शव जमीन पर पड़ा था तथा उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। शैली के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने दस लाख रुपये दहेज के लालच में शैली की हत्या कर दी। उन्होंने कोतवाली में शैली के पति कुमार राहुल, ससुर अरुण कुमार, चचिया ससुर प्रदीप कुमार, चचिया सास सुषमा, सास निशा, देवर रोनित तथा हरेंद्र निवासीगण मुंसिफ रोड के विरुद्ध दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।