फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The high tension line broke after getting stuck in the DCM, accident averted

Sambhal News: डीसीएम में फंसकर हाईटेंशन लाइन टूटी, हादसा टला

Wed, 22 Jan 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 22 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The high tension line broke after getting stuck in the DCM, accident averted
सरायतरीन। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के पवांसा-रफीपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह दस बजे हाईटेंशन लाइन डीसीएम में फंसकर टूट गई। गनीमत रही कि डीसीएम में बैठे 12 लोग करंट की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन

उधर, लाइन टूटने से सप्लाई ठप हो गई है। गांव अतरासी के निवासी हरिओम के खेत में आलू की खोदाई होनी थी, सो मोहल्ला लाडम सराय से छह महिलाएं और चार पुरुष और चालक व हेल्पर सहित 12 लोग डीसीएम में बैठकर जा रहे थे। पवांसा-रफीपुर मार्ग पर जाते समय हाईटेंशन लाइन में गाड़ी फंस गई। गांव रिठाली निवासी डीसीएम चालक कैफे ने बताया कि किराये पर डीसीएम लेकर आलू की खोदाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लटक रही हाईटेंशन लाइन का तार डीसीएम में फंस गया। गनीमत रही कि कोई करंट की चपेट में नहीं आया। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में एसडीओ देहात पन्नालाल ने बताया कि लाइनमैन को भेजकर मामले की जांच पड़ताल कराई है। जो भी नुकसान विभाग का हुआ है, उसकी भरपाई डीसीएम चालक से ही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed