{"_id":"67294116f1a6d9d9f106c4e4","slug":"the-health-of-the-newborn-girl-found-buried-in-the-field-is-improving-police-is-engaged-in-investigation-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116112-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खेत में दबी मिली नवजात बच्ची की सेहत में सुधार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खेत में दबी मिली नवजात बच्ची की सेहत में सुधार, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 05 Nov 2024 03:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव मन्नीखेड़ा में रविवार की शाम गड्ढे में दबी मिली नवजात बच्ची की सेहत में सुधार है। जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही यह भी जानकारी जुटाई की कहां-कहां प्रसव कराए जाते हैं। क्योंकि क्षेत्र में कई अवैध नर्सिंग होम का संचालन होता है। ऐसे में आशंका है कि बच्ची का जन्म किसी अवैध नर्सिंग होम में हुआ है।
रविवार को गांव मन्नीखेड़ा निवासी मनोज सैनी के खेत के पास बच्चे खेल रहे थे। उन्हें खेत से बच्ची के रोने की आवाज आई तो वह मौके पर पहुंचे और शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और बच्ची को गड्ढे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बच्ची को किसने दबाया है। इसकी छानबीन की जा रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्ची के मिलने की जानकारी बाल कल्याण समिति को दे दी गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बच्ची समिति को सुपुर्द की जाएगी।
अस्पताल का स्टाफ रख रहा बच्ची का ख्याल
जिला अस्पताल में नवजात बच्ची को बेटा कहकर सभी पुकार रहे हैं। सीएमएस ने बताया कि बच्ची की सेहत भी ठीक है और वह काफी खुशमिजाज है। अस्पताल का स्टाफ काफी ख्याल रख रहा है। जल्द बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
शिशुगृह में भेजी जाएगी बच्ची
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि बच्चे को जिला अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी तो उसकी बेहतर परवरिश के लिए शिशुगृह में प्रवेश कराया जाएगा। संभल जिले में तो शिशुगृह नहीं है लेकिन रामपुर और बदायूं में बना है। वहीं इस बच्ची को लेकर जाएंगे। साथ ही पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया जाएगा। जिसने बच्ची को गड्ढे में दबाकर मारने का प्रयास किया है।