{"_id":"68d999d0be3c5117e20699d4","slug":"the-half-yearly-examination-will-be-held-in-the-second-and-third-week-of-october-sambhal-news-c-204-1-chn1001-123360-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अक्तूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अक्तूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विभाग के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार यह परीक्षाएं अक्तूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 17 राजकीय, 37 सहायता प्राप्त व 237 वित्त पोषित विद्यालय हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्तूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार तैयार किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, बैठने की योजना, अनुशासन बनाए रखने और मूल्यांकन कार्य की रूपरेखा भी तय की जाएगी। इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन होगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि विद्यार्थी किस विषय में कितना निपुण है और आगे किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। संवाद