फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP government implicating Muslims in false and fake cases: Dr. Burke

मुसलमानों को झूठे और फर्जी मुकदमों में फंसा रही भाजपा सरकार : डॉ. बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP government implicating Muslims in false and fake cases: Dr. Burke
सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार मुसलमानों को झूठे और फर्जी मुकदमों में फंसा रही है। मुसलमानों पर जुल्म किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को बिजली चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से संभल में अलविदा जुमा और ईद पर बिजली, पानी की आपूर्ति दुरुस्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा सांसद ने दीपा सराय स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद के गेट को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ दिया गया। इसके लिए कोई नोटिस भी नहीं दिया। अन्य लोगों के प्रतिष्ठान भी अतिक्रमण के नाम पर तोड़े गए। रमजान के महीने में माहौल बिगाड़ने की साजिश है। गैरकानूनी तरीके से बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अब दिल्ली में मुसलमानों में दहशत पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरठ के अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस बी वारंट पर मेरठ पुलिस की हिरासत से ले गई थी। असम में जाकर फर्जी मुठभेड़ में दोनों भाइयों की जान ले ली। यह निंदनीय है और इस फर्जी मुठभेड़ की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने संभल जिला प्रशासन से अलविदा जुमा और ईद के मौके पर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए भी आग्रह किया है।
प्रदेश में माहौल खराब करने की साजिश है सरकार की : जियाउर्रहमान
संभल। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकार पर माहौल खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि रमजान के महीने में मुसलमानों को सताया जा रहा है। विधायक ने यह बातें अपने दीपा सराय स्थित आवास पर कहीं। विधायक का आरोप है कि होली के जुलूस के दौरान भी संभल में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था।

वोट की राजनीति कर रहे डा. बर्क : राजेश
संभल। सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के बयान की भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने निंदा की है। भाजपा नेता का कहना है कि सांसद वोट की राजनीति कर रहे हैं। इसलिए वह माहौल खराब करने के लिए उल्टे सीधे बयान देते हैं। सिंघल ने कहा कि मुसलमान विकास के साथ हैं और सांसद अपनी राजनीति चमकाने के लिए माहौल खराब करने वाले बयान देते हैं। प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed