फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The goat remained tied in the cage, the leopard did not come

Sambhal News: पिंजरे में बंधा रह गया बकरा, नहीं आया तेंदुआ

Mon, 18 Mar 2024 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 18 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
The goat remained tied in the cage, the leopard did not come
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संभल। गांव तिमनपुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। हर दिन बकरा पिंजरे में बांधा जा रहा है। इसके बाद भी तेंदुआ पिंजरे तक नहीं पहुंच रहा। बृहस्पतिवार को पिंजरे से करीब 500 मीटर दूरी पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले थे। अब कोई गतिविधि नहीं दिख रही है।


वन विभाग की टीम ने करीब 15 दिन पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। उसमें कई बार तेंदुए की गतिविधि भी कैद हुई है। जहां गतिविधि कैद हुई है वहां वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया हुआ है। 16 फरवरी से अलग अलग दिनों में कई बार तेंदुआ देखा गया है। 29 फरवरी को एक गन्ने के खेत से निकलते हुए वीडियो भी सामने आया था। ग्राम प्रधान चंद्रसेन ने बताया कि तीन दिन से कोई गतिविधि तेंदुए की नहीं दिख रही है। वन विभाग की टीम हर दिन बकरा पिंजरे में बांध रही है। इसके बाद भी तेंदुआ पिंजरे तक नहीं पहुंच रहा। तेंदुए के पकड़ में न आने के बाद लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed