फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The girls returned home adamant on living with each other.

Sambhal News: एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवतियां घर लौटीं

Sun, 25 Aug 2024 04:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The girls returned home adamant on living with each other.
संभल। एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ रहने की जिद पर अड़ीं असमोली के एक गांव निवासी दो युवतियां शनिवार को परिजन के समझाने के बाद अपने-अपने घरों को लौट गईं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

एक ही गांव की रहने वाली दोनों युवतियां 18 अगस्त की सुबह में घर छोड़कर चली गई थीं। युवतियां घर लौटी तो उन्होंने कोर्ट मैरिज करने का दावा किया। साथ ही अपने-अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग उठाई। दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की जिद करते हुए कोर्ट मैरिज करने का भी दावा किया था लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज वह पुलिस को नहीं दिखा सकीं जिससे यह स्पष्ट हो पाता कि दोनाें ने कोर्ट में मैरिज की है। दोनों का दावा था कि वह दस वर्ष से एक दूसरे को प्रेम करती हैं और एक दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में रहना चाहती हैं। इसको युवतियों के परिजनों ने स्वीकार नहीं किया और लगातार उनको घर लेकर जाने के लिए मनाने में जुटे थे। जब सभी ने समझाया तो वह दोनों टूट गईं और अपने अपने घर जाने के लिए तैयार हो गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने साथ रहने की जिद छोड़ दी है और अब वह अपने परिजनाें के साथ घर चली गई हैं। दोनों युवतियों की प्रेम कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed