{"_id":"60f722e68ebc3e6d334c9704","slug":"the-girlfriend-reached-the-police-station-on-the-insistence-of-marrying-the-lover-chandausi-news-mbd3964328171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका पहुंची थाने
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली पहुंची युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताया और प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने प्रेमी व परिजनों को कोतवाली बुला लिया। बाद में परिजनों ने उसे कही भी जाने की छूट दे दी और युवती प्रेमी के साथ चली गई।
मंगलवार की सुबह मोहल्ला निवासी युवती कोतवाली पहुंची। वहां उसने पुलिस को बताया कि वह सजातीय युवक से प्रेम करती है और शादी करना चाहती है। परिजन शादी के खिलाफ है। उसे परिजनों से जान का खतरा है। पहले पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, पर युवती नहीं मानी और शादी की जिद पर अड़ गई। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजन व युवक को बुला लिया। काफी मन मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी।
युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी। युवती की जिद के आगे उसके पिता ने उसे कही भी जाने के लिए छोड़ दिया तथा पुलिस को लिखित में सूचना दी कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। बाद में पुलिस ने युवती को प्रेमी के साथ जाने की छूट दे दी। कोतवाली से दोनों प्रेमी के घर चले गए।