फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The girl students took a pledge for drug de-addiction and a clean India.

Sambhal News: छात्राओं ने लिया नशा मुक्त और स्वच्छ भारत का संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The girl students took a pledge for drug de-addiction and a clean India.
बनियाठेर के गांव सरथल में जागरूकता रैली से पूर्व बैनर दिखाती कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं : स्
बनियाठेर। गांव सरथल के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्राओं ने नारी शक्ति, नशा मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान और संचारी रोग नियंत्रण आदि का संदेश देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। विद्यालय से शुरू हुई जागरूकता रैली मुख्य गली-चौराहों से होते हुए पुन: अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

सोमवार को गांव सरथल के कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली। इसमें सैकड़ों की संख्या में छात्राएं महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्त भारत, स्वच्छ भारत अभियान जैसे स्लोगन लिखे बैनर अपने हाथों में लेकर शामिल हुई। रैली के दौरान छात्राओं ने गांव की गलियों व चौराहे से गुजरते हुए जागरूकता संबंधी नारे लगाए और ग्रामीणों से स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गांव के ही प्रसिद्ध देवी मंदिर झारखंडी देवी के दर्शन किए व शनि कुंड के भी दर्शन किए।
विज्ञापन

वार्डन संगीता चौधरी ने बताया कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और देश मजबूत हो सकता है। इस अवसर पर शिक्षिका प्रतिभा रानी, सुनीता यादव समेत छात्रा प्रिंसी, सिमरन, साक्षी, शिवानी, रेनू, शिवांगी शर्मा, दीक्षा, सोनिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed