{"_id":"67f02871722a05a89602aff4","slug":"the-girl-is-adamant-on-marrying-a-married-man-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-121051-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादीशुदा युवक से निकाह की जिद पर अड़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादीशुदा युवक से निकाह की जिद पर अड़ी युवती
Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
सरायतरीन के एक मोहल्ले में युवती अपने शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंच गई। हंगामा करते हुए शादी की जिद पर अड़ गई। मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया। इसके बाद संभ्रांत लोगों के बीच बातचीत हुई। युवक के परिजनों ने दो दिन के अंदर कोई रास्ता निकालने की बात कहकर युवती को वापस भेजा।
सरायतरीन निवासी युवक का नगर की युवती से बीते दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक ही जाति के हैं। जानकारी के अनुसार युवक की 15 दिन पहले शादी हुई है। इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह बृहस्पतिवार को युवक के घर पहुंच गई। हंगामा करते हुए शादी की जिद पर अड़ गई। लोगों ने उसे समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद युवती पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस को पूरे प्रकरण के बारे में बताया।
बाद में युवक के परिजन भी चौकी पहुंच गए। यहां संभ्रांत लोगों ने युवती को काफी समझाया, लेकिन युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। युवती ने साफ स्पष्ट कर दिया कि वह किसी भी हालत में युवक के बिना नहीं रह सकती। वहीं युवक के परिजनों ने दो दिन के अंदर कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है। इसके बाद युवती अपने घर चली गई। थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।