{"_id":"62226718a62fad6b5460f13e","slug":"the-gate-remained-closed-for-one-hour-and-ten-minutes-due-to-the-setting-of-the-goods-train-people-upset-chandausi-news-mbd420634233","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की संटिंग से एक घंटा दस मिनट बंद रहा फाटक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की संटिंग से एक घंटा दस मिनट बंद रहा फाटक, लोग परेशान
विज्ञापन
चंदौसी के मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक बंद होने पर खड़े वाहन।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। मालगाड़ी की संटिंग करने के दौरान मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक बंद रहा है। जिससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे दस मिनट के बाद फाटक खोला गया तो 15 मिनट बाद यातायात सामान्य हो सका। इसके बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मुरादाबाद दिशा से डबल रैक वाली एक मालगाड़ी आने पर रेलवे फाटक बंद किया गया। मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी पहुंचने के बाद उसकी संटिंग कराई गई। इसके बाद डबल रैक वाली मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर तीन से बरेली दिशा की ओर रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया व चौपहिया वाहनों चालकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को रेलवे फाटक बंद होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
मालगाड़ी गुजारने के बाद दिल्ली-पूर्णागिरि जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी गुजारा गया। इस दौरान एक घंटा दस मिनट रेलवे फाटक बंद रहा। जनशताब्दी एक्सप्रेस को गुजारने के बाद रेलवे फाटक को खोला गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी की संटिंग के कारण एक घंटे विलंब हो गई जनशताब्दी एक्सप्रेस
चंदौसी। रेलवे स्टेशन पर जब मालगाड़ी की संटिंग कराई जा रही थी। तब दिल्ली-पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद दिशा की ओर गुमथल रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। जनशताब्दी एक्सप्रेस का चंदौसी पहुंचने का समय सुबह 11.10 बजे है। मालगाड़ी के संटिंग के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा गुमथल रेलवे फाटक पर खड़ी रही। मालगाड़ी को बरेली दिशा की ओर गुजारने के बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया गया। जिससे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।