{"_id":"682b96074c6078f7290bdf63","slug":"the-game-of-power-tripping-continued-throughout-the-day-in-bahjoi-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-122725-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई में दिन भर चलता रहा बिजली की ट्रिपिंग का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई में दिन भर चलता रहा बिजली की ट्रिपिंग का खेल
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई में दिन भर बिजली की ट्रिपिंग का खेल रहा। इससे तपती गर्मी में उपभोक्ताओं को हलकान होना पड़ा। इसके अलावा सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में कामकाज भी प्रभावित रहा। स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को पसीना बहाते हुए पढ़ाई करनी पड़ी।
सोमवार को सुबह से ही बिजली की ट्रिपिंग का खेल शुरू हो गया। सुबह से शाम तक हुई करीब बीस से अधिक बार की ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को खासा परेशान किया। इसके अलावा नगर के इस्लामनगर चौराहा पर रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में खराबी के चलते भी आसपास के उपभोक्ताओं को मुश्किल रही। इस पर भी खास बात यह रही कि ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद भी कई बार फाल्ट आदि के चलते ट्रिपिंग होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
एसडीओ विद्युत, बहजोई अखिलेश कुमार ने बताया कि गर्मी के चलते बढ़ते लोड आदि के कारण ट्रिपिंग रही। बावजूद इसके पूरी कोशिश रही कि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
-- --
बढ़ते ओवरलोड के चलते आज से होगी नगर में बिजली चेकिंग
बहजोई। गर्मी के चलते बढ़ते ओवरलोड व विद्युत चोरी आदि को ध्यान में रखते हुए विद्युत निगम ने सख्ती की है। एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि 20 मई से नगर में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके चलते बिजली चोरी के मामले सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।