फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The forum celebrated the birth anniversary of Daksha Prajapati

Sambhal News: मंच ने मनाई दक्ष प्रजापति की जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The forum celebrated the birth anniversary of Daksha Prajapati
संभल। हयातनगर में हनुमान मूर्ति के पास प्रजापति धर्मशाला में दक्ष प्रजापति युवा एकता मंच ने दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। रामनिवास प्रजापति ने कहा कि दक्ष प्रजापति को हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है। उन्हें प्रजापति (सृष्टि के रचनाकारों में से एक) और भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र के रूप में जाना जाता है। वह देवी सती के पिता थे। सती ने भगवान शिव से विवाह किया था। इस दौरान उमेश कुमार प्रजापति, मनोज प्रजापति, अंकित प्रजापति, पप्पू प्रजापति, सतेंद्र कुमार प्रजापति, धीरज प्रजापति, मोर सिंह प्रजापति, ओमकार प्रजापति, संजीव प्रजापति आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई

गवां। गांव सिरसा में भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती प्रजापति समाज की ओर से हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गुन्नौर की चेयरमैन खुशबू प्रजापति, भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा, सचिन प्रजापति, चेतन प्रजापति और डॉ. सुनील प्रजापति ने दीप जलाकर की। उमेश चंद शर्मा ने कहा कि प्रजापति समाज शिक्षा के साथ संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है। खुशबू प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन करके समाज की बेरोजगारी खत्म करने का काम किया है। अध्यक्षता रामपाल प्रजापति ने की। संचालन राकेश प्रजापति ने किया। इस दौरान सुनील, सोमवीर, डॉ. विक्रम प्रजापति, विकास, वीरपाल, जोगिंदर, शिवम, मुकेश, योगेश, राजेश, नेपाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed