फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The fertilizer shop was refilling gas and selling diesel.

Sambhal News: खाद की दुकान में हो रही थी गैस रीफिलिंग और बिक रहा था डीजल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The fertilizer shop was refilling gas and selling diesel.
संभल में खाद की दुकान पर छापेमारी करते सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार। संवाद - फोटो : स्रोत: स्वयं
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने गांव सिकंदरपुर सराय में खाद की दुकान पर छापा मारा तो रसोई गैस की अवैध रीफिलिंग और डीजल बिक्री का मामला पकड़ा। पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके से पांच घरेलू गैस सिलिंडर व 40 लीटर डीजल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। इस दुकान के अलावा पूर्व में बंद कराए खाद भंडार से मिलावट का संदेह होने पर खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई कराई। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, जिला कृषि अधिकारी बृहस्पतिवार को बंद कराए गांव मल्ली सराय में स्थित कुरैशी खाद भंडार पहुंचे। जिला कृषि अधिकारी ने खाद के चार बोरों से मिलावट का संदेह होने पर खाद के नमूने लिए। इसके बाद गांव सिकंदरपुर सराय में स्थित सलीम खाद भंडार पर पहुंचे तो दुकान बंद पाई गई। परिसर के बाहर लिखे मोबाइल नंबर पर बात की गई। काफी देर बाद दुकान स्वामी आया। परिसर को खुलवाकर देखा तो अधिकारी चौंक गए।
विज्ञापन

वहां खाद, कीटनाशक दवाओं के अलावा गैस की अवैध रीफिलिंग तथा डीजल बिक्री का मामला सामने आया। मिलावट का संदेह होने पर खाद के नमूने लिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार को बुलाकर अवैध रूप से गैस रीफिलिंग व डीजल बिक्री के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि दुकान से पांच घरेलू गैस सिलिंडर और 40 लीटर डीजल कब्जे में लिया है। इनमें दो भरे और तीन खाली सिलिंडर हैं। मामले में जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00000000

शहर में भी पनप रहा अवैध गैस रीफिलिंग का धंधा
शहर में कई दुकानों पर अवैध रूप से गैस रीफिलिंग का धंधा हो रहा है। मुनाफे के चक्कर में दुकानदार घनी आबादी में भी यह काम कर रहे हैं। कड़ी निगरानी और कार्रवाई नहीं होने के कारण दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। शहर के अलावा सरायतरीन और हयातनगर में दुकानों पर गैस रीफिलिंग की जा रही है। अगर अभियान के रूप में छापे की कार्रवाई की जाए तो इस धंधे पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000

खुलेआम बिक रहा डीजल और पेट्रोल
देहात क्षेत्र में कई दुकानों पर नियमों की अनदेखी करते हुए डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा है। यह दुकानदार शहर एवं देहात क्षेत्र के पेट्रोल पंपों से केन और ड्रम में पेट्रोल व डीजल ले जाते हैं। लोगों को पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री की जानकारी हो, इसके लिए दुकान के आगे डीजल व पेट्रोल को छोटी बोतल में भरकर टांग दिया जाता है। कुछ रुपयों के लालच में दुकानदार नियम की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed