फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The family was taken hostage and robbed cash and jewelry, police filed a report of theft

परिवार को बंधक बनाकर नकदी व जेवर लूटे, पुलिस ने चोरी में दर्ज की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
The family was taken hostage and robbed cash and jewelry, police filed a report of theft
संभल। गांव बराही में परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया और घर में रखे 25000 रुपये और जेवर लूट के भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने लूटपाट की घटना को चोरी में दर्ज किया है। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बराही निवासी सुरेश के परिवार को बदमाशों ने हथियारों के बल पर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि तीन बजे बंधक बना लिया। और मारपीट की।
विज्ञापन

25 हजार रुपये की नकदी व जेवर बदमाश लूटकर ले गए हैं। करीब पौने दो लाख का नुकसान पीड़ित ने बताया है। पीड़ित के अनुसार रात को जब बदमाश घर में घुसे तो उनके परिवार के पांच लोग घर के अंदर सो रहे थे। दो लोग छत पर सो रहे थे। बदमाशों ने हथियार दिखाकर परिवार के सदस्यों को जगाया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। सभी घर के अंदर सो रहे सभी सदस्यों को कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

अलमारी में रखी नकदी और जेवर लूट लिए। बताया कि जाते समय बदमाश कमरे में बंद कर भाग गए। शोर मचाने पर छत पर सो रहे परिवार के लोग आए और कमरा खोला। चार बजे करीब यूपी112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौने पांच बजे पुलिस पहुंची और जानकारी कर लौट गई। पीड़ित के अनुसार परिवार के लोगों ने दो बदमाशों को देखा था। अन्य बदमाश कितने थे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने लूट की जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने मामले में अल्पीकरण करते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। हजरतनगर गढ़ी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed