फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The elderly who went to settle the couple's quarrel were pushed, died

दंपती का झगड़ा सुलझाने गईं बुजुर्ग को दिया धक्का, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
The elderly who went to settle the couple's quarrel were pushed, died
चंदौसी (संभल)। दहेज उत्पीड़न का विरोध करने पर पति पत्नी से झगड़ा कर रहा था। इस पर दंपती की रिश्तेदार बुजुुर्ग महिला झगड़ा सुलझाने पहुंची। इसी दौरान युवक ने उन्हें धक्का दे दिया गया। जिससे वह सिर के बल गिर गईं और उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग के पति ने धेवती दामाद पर गैर इरादतन हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चंदौसी के निकट भैतरी फाटक स्थित नई बस्ती निवासी मुबीना (70) अपने पति अफसर अली के साथ रहती थी। इनके पास महिला की धेवती निशा व उसका पति फुरकान निवासी चिमयावली थाना संभल पिछले चार वर्ष से रह रहे हैं। बुधवार रात नौ बजे निशा और फुरकान में विवाद हो गया। बताया जाता है कि निशा दहेज की बात का विरोध कर रही थी। झगड़े की आवाज सुनकर वृद्धा मुबीना और उनके पति पहुंचे और दोनों को समझाने लगे। तभी वृद्धा को फुरकान ने धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर गई और उनकी मौत हो गई। रात 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्धा के पति अफसर अली ने धेवती दामाद के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आरोपी उसकी धेवती को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इसी को लेकर धेवती से झगड़ रहा था, उसे बचाने गई मुबीना को आरोपी ने धक्का दे दिया है। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धेवती दामाद फुरकान के विरुद्ध धारा 304 व 498ए के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने इसके बाद आरोपी फुरकान को प्रथमा बैंक गुमथल के सामने से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पति की ओर से धेवती दामाद के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed