फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dumpling seller poured hot oil on young man who saved him in a fight

शर्मनाक: पकौड़ी कम तौलने को लेकर विवाद, बचाव कराने वाले युवक के ऊपर दुकानदार ने डाला गर्म तेल

Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
सार

पीड़ित थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने झुलसे युवक को सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Dumpling seller poured hot oil on young man who saved him in a fight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के असमोली थाना क्षेत्र में पकौड़ी कम तौलने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पकौड़ी वाले ने कढ़ाई में से गर्म तेल लेकर युवक के फेंक दिया। तेल से विवाद में बीच बचाव करा रहा युवक का चचेरा भाई झुलस गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब गांव मालपुर निवासी बब्लू मालपुर के अड्डे पर लगने वाले ठेले से पकौड़ी लेने गया था। पकौड़ी की तौल को लेकर पकौड़ी वाले से उसका विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बब्लू का चचेरा भाई विष्णु वहां आ गया और मारपीट कर रहे दोनों लोगों को शांत करा दिया। इसके बाद पकौड़ी वाले ने कढ़ाई में रखा गर्म तेल निकाकर विष्णु पर डाल दिया। गर्म तेल से वह बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन

पीड़ित थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने झुलसे युवक को सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed