{"_id":"60ef3cbf8ebc3ec1f7451f6f","slug":"the-driver-of-the-roadways-goods-vehicle-trampled-the-car-while-the-station-superintendent-injured-chandausi-news-mbd395728464","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज माल वाहन के ड्राइवर ने नशे में कार को रौंदा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज माल वाहन के ड्राइवर ने नशे में कार को रौंदा,
विज्ञापन
चंदौसी। मुरादाबाद परिक्षेत्र के रोडवेज माल वाहन के ड्राइवर ने नशे में बाईपास रोड पर आईटीआई के पास पहले कार को रौंद दिया। वहां से भगाकर बदायूं चुंगी पर वाटर कूलर और होटल में टक्कर मार दी। मौके पर जमा भीड़ ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कार में सवार चंदौसी रेलवे स्टेशन अधीक्षक घायल हो गए। उन्हेें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
चंदौसी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आशीष मिश्रा अपनी कार से मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपनी कार से भैतरी फाटक की ओर जा रहे थे। बदायूं बाईपास रोड पर आईटीआई के पास सामने से आ रही मुरादाबाद परिक्षेत्र की रोडवेज माल वाहन ने कार में टक्कर मार दी और दूर तक रौंदता चला गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक घायल हो गए। इसके बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
बदायूं चुंगी से आगे जाकर वाहन को मोड़कर ड्राइवर वापस ले गया आया और बदायूं चुंगी मोड़ पर पहले वाटर कूलर में टक्कर मार दी। आरोपी ने चार-पांच बार टक्कर मारी। इससे वाटर कूलर टूट गया तथा उसके पीछे लगी ढाबे की टीनशेड भी टूट गई। बार-बार टक्कर मारते देखकर ढाबे वाले व आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया और वाहन की खिड़की खोलकर ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर रोडवेज परिक्षेत्र मुरादाबाद के वाहन था।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ ने आरोपी ड्राइवर को नशे में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दूसरे रोडवेज चालक से वाहन को घटनास्थल से हटवाया। हादसे में घायल कार सवार स्टेशन अधीक्षक को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक के बेटे कुशाग्र मिश्रा ने आरोपी रोडवेज वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।