फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The doors of the temples remained closed due to Sutak, opened after the solar eclipse

सूतक के चलते बंद रहे मंदिरों के कपाट, सूर्यग्रहण के बाद खुले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The doors of the temples remained closed due to Sutak, opened after the solar eclipse
दीपावली के त्योहार के बाद सुबह लोग मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचते थे लेकिन इस बार मंदिरों में सन्नाटा रहा। सूतक के चलते मंदिरों के कपाट भी बंद रहे। शाम को साल का अंतिम सूर्यग्रहण हुआ। मालूम हो कि सुबह 4.26 बजे सूतक काल लग गया था, जबकि शाम को 5.26 के बाद मंदिरों के द्वार खुले थे। वहीं, घरों में भजन कीर्तन के साथ भगवान का जाप किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम सूर्यग्रहण हुआ। जिसके चलते सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके कपाट बंद कर दिए गए। जहां पर ग्रहण का सूतक काल सुबह 4.26 बजे लगने के चलते कपाट बंद करने से पहले मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस विशेष पूजा अर्चना के बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद मंदिरों में ही नहीं घरों में भी विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही भगवान के मंत्रों का जाप किया गया। घरों में स्थित मंदिरों पर कपाट न होने के कारण उनके पर्दे डाले गए थे। गर्भवती महिलाएं कमरे में ही रहीं। सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकली। कुछ परिवारों ने सूर्य ग्रहण के दौरान न तो भोजन पकाया और न ही इस दौरान कुछ खाया। साथ ही जो भोजन पका हुआ था, उसमें तुलसी के पत्ते डाल रखे थे। दिन भर परिवार की महिलाएं भजनों व भगवान के मंत्रों का जाप करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम को ग्रहण काल समाप्त होने के बाद लोगों ने अपने घर व मंदिरों की धुलाई की। साथ ही विशेष साफ सफाई भी की गई। जबकि कुछ लोग विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचे और वहां पर गंगा स्नान कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। मान्यता है कि ग्रहण के बाद बच्चे, बुजुर्गों व मरीजों को छोड़कर किसी को कुछ खाना और पीना नहीं चाहिए। ग्रहण के दौरान आराध्य के नाम का मन में जप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed