फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dog bitten off the jaw of a two-year-old boy

दो वर्षीय बालक का जबड़ा काट ले गया कुत्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बालक पर पागल कुत्ते ने हमला कर किया।सोमवार की सुबह करीब आठ बजे सुशांत घर के बाहर खेल रहा था।यहां चिकित्सक ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया और प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया।

विज्ञापन
The dog bitten off the jaw of a two-year-old boy

विस्तार

घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बालक पर पागल कुत्ते ने हमला कर किया। कुत्ता बालक का जबड़ा काट ले गया। ग्रामीणों ने दौड़कर कुत्ते को भगा बालक को बचाया। परिजन बालक को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी के गांव सनारन निवासी प्रेमशंकर की पत्नी रानी अपने दो वर्षीय पुत्र सुशांत के साथ 15 दिन पहले मायके गांव अल्लेपुर खुर्द थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूं आई थी। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे सुशांत घर के बाहर खेल रहा था। महिलाएं घर में अपने-अपने कार्य में व्यस्त थीं। तभी एक पागल कुत्ते ने सुशांत पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर कुत्ते की ओर दौड़े, तो वह भाग गया। मगर कुत्ता दो वर्षीय बालक का बायीं ओर का जबड़ा काटकर ले गया। परिजन घायल बालक को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया और प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। बालक के नाना रामौतार व नानी शीला बालक को उपचार के लिए निजी वाहन से मुरादाबाद ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed