फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dilapidated road of Guldehra Road will be repaired with Rs 80 lakhs.

Sambhal News: 80 लाख से बनेगी गुलडेहरा रोड की जर्जर सड़क

Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated road of Guldehra Road will be repaired with Rs 80 lakhs.
चंदौसी (संभल)। गुलडेहरा रोड की जर्जर सड़क से जल्द निजात मिलने वाली है। 80 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण के साथ हॉट मिक्स सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा शहर के घटलेश्वर गेट से गैस गोदाम रोड तक की हालत सुधरेगी। जल्द कार्यदायी संस्था काम शुरू करेगी। चंदौसी की गुलडेहरा रोड सीता आश्रम से सैमर टोला, लोधियान मोहल्ला, घटलेश्वर गेट, आवास विकास होते हुए आगरा-मुरादाबाद हाईवे को जोड़ती है। बहजोई की ओर से आने वाले तमाम लोग शहर में आने के लिए इसे मिनी बाइपास के लिए उपयोग करते है। करीब 13 साल से यह सड़क बेहद जर्जर हालत में हैं। देखने से ये भी पता नहीं चलता कि कभी इस मार्ग पर सड़क भी बनी होगी। वर्तमान में सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की बजरी और पत्थर पूरी तरह उखड़ चुके हैं। जिसकी वजह से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। गड्ढों की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। नालियां टूटी होने की वजह से सड़क पर जलभराव रहता है। अब जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा होगा। गुलडेहरा रोड को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसमें सीता रोड से गुलडेहरा रोड होते हुए खान बाबा की मजार तक हॉट मिक्स सड़क व नाली का निर्माण बनेगी। साथ ही नालियों का निर्माण होगा। पालिका करीब 80 लाख रुपये इस सड़क पर खर्च करेगी। इसके आगे घटलेश्वर गेट से गैस गोदाम रोड तक की सड़क इंटरलॉकिंग से बनेगी। जिसे 15वें वित्त आयोग से करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। बतादें कि इस सड़क का टेंडर सीसी रोड के लिए हुआ था। लेकिन सभासद के विरोध के बाद इंटरलॉकिंग पर सहमति बन गई। टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। जल्द कार्यदायी संस्था सड़क निर्माण का कार्य पूरा करेगी। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


-------------
सीता रोड की सड़क भी बनेगी
सीता रोड मूछों वाले महादेव मंदिर से गणेश मंदिर तक की सड़क का निर्माण भी जल्द होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस सड़क को हॉट मिक्स से बनाया जाएगा। जल्द ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
इन लोगों को होगा फायदा
गुलडेहरा रोड का निर्माण होने से आवास विकास, सेमर टोला, घटिया गेट, लोधियान मोहल्ला, कैथल गेट, गणेश कॉलोनी, मारबाड़ी मोहल्ले के लोगों को फायदा होगा। बहजोई रोड के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे, इसी रास्ते से होकर जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन
गुलडेहरा रोड की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मूछों वाले महादेव मंदिर से गणेश मंदिर की जर्जर सड़क का निर्माण होगा। -लता वार्ष्येय, पालिकाध्यक्ष चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed