फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dilapidated high tension line broke and fell in the field, 12 bighas of wheat burnt

जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर खेत में गिरी, 12 बीघा गेहूं जला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated high tension line broke and fell in the field, 12 bighas of wheat burnt
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव छपरा बिजली उपकेंद्र से निजी नलकूप को जा रही जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गेहूं की फसल में गिर गई। जिससे 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के लाइनमैन टूटी हाईटेंशन लाइन ले गए। विद्युत लाइन जर्जर होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर छपरा बिजली उपकेंद्र से निजी नलकूप पर जा रही जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गेहूं की फसल में जा गिरी। कुछ ही देर में गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। फसल में आग लगती देख आसपास कार्य कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में किसानों ने आसपास बोरिंग से पानी बाल्टियों में भरकर डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मगर जब तक किसान ऋषिपाल की तीन बीघा, लायक सिंह की छह बीघा, हरनाम की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र की विद्युत लाइन जर्जर हालत में है। जो आए दिन टूटकर गिरने से किसान की फसल बर्बाद कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed