{"_id":"6647da1fc9dfe893780b77a4","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-who-went-to-guard-was-found-hanging-from-a-tree-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110568-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रखवाली करने गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रखवाली करने गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Sat, 18 May 2024 03:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 18 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार की सुबह खेत के पास शीशम के पेड़ से लटका मिला। युवक बृहस्पतिवार की रात फसल की रखवाली करने के लिए गया था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों ने बताया कि युवक पिछले एक वर्ष से मानसिक तनाव में था। बृहस्पतिवार की शाम खाना खाने के बाद खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था। शुक्रवार की सुबह खेत के नजदीक शीशम के पेड़ से शव लटका देख तो सूचना दी। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी। खेती किसानी से ही परिवार का गुजारा कर रहा था। हर समय परेशान रहता था। इसी मानसिक परेशानी के चलते जान दे दी। बताया कि युवक इकलौता बेटा था। युवक से छोटी एक बहन है। वहीं, थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी नहीं मिली है।