फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dead body of a young man was found hanging from the ceiling fan in the room

कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man was found hanging from the ceiling fan in the room
संभल। घर के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी के अनुसार युवक शराब का अधिक सेवन करता था। नशे की हालत में विवाद करता था। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण सामने आ जाएगा। शनिवार की देर रात करीब तीन बजे असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला में मुरादाबाद के थाना कटघर अंतर्गत गांव ताजपुर की मिलक निवासी अनिल (25) का शव कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि शनिवार की रात को वह अपनी बेटी के साथ छत पर सो रही थी। शनिवार की रात करीब तीन बजे जब बारिश आई तो वह छत से उतर कर नीचे आ गई। कमरे में पहुंची तो पति का शव चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। शव देखकर शोर मचाया और आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पति मूलरूप से मुरादाबाद के थाना कटघर अंतर्गत गांव ताजपुर की मिलक के निवासी थे। काफी समय से वह गांव बेला स्थित अपने मायके में पति के साथ रह रही हैं। पति ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है। महिला ने बताया कि उसके पति शराब अधिक पीते थे और नशे की हालत में विवाद भी करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed