{"_id":"60c50d868ebc3e817937f21f","slug":"the-dead-body-found-hanging-in-the-ruins-of-the-crematorium-could-not-be-identified-even-on-the-second-day-sambhal-news-mbd3920364131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान के खंडहर में लटके मिले शव की दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशान के खंडहर में लटके मिले शव की दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन
संभल। श्मशान के खंडहर में फंदे से लटकी मिली लाश की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी शव की जानकारी शेयर की है लेकिन इसके बाद भी किसी ने संपर्क नहीं किया। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
मालूम हो शुक्रवार की शाम छह बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हयातनगर स्थित बिजली घर के पीछे श्मशान घाट में बने खंडहर में फंदे से करीब 30 वर्षीय युवक की लाश फंदे से लटकी मिली थी। शव की जानकारी तब हुई थी जब वहां से गुजरने वाले लोगों को तेज दुर्गंध आई और उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शव लटका हुआ था। मृतक की जेब या आसपास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे पहचान हो पाती। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
हयातनगर इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि जिस युवक का शव मिला है वह मजदूर पेशा मालूम हो रहा है। ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे शिनाख्त कराने में आसानी हो सकती। फिलहाल सोशल मीडिया पर फोटो और जानकारी शेयर की है। इसके अलावा भी प्रयास किए जा रहे हैं कि युवक के शव की शिनाख्त हो सके।